{"_id":"6a075b86dfed3791920f5bce","slug":"devban-schools-100-result-in-10th-and-12th-exams-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149401-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देवबन स्कूल का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देवबन स्कूल का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते हुए अतिथि एवं विद्यालय स्टाफ।
राजौंद। शहीद हवलदार धर्म सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देबन का कक्षा 10 वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दास ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दोनों कक्षाओं का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 12वीं में कुल 42 छात्राओं में से 27 ने मेरिट प्राप्त की और सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहीं। वाणिज्य संकाय में अमानत ने 93.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कला संकाय में नेहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भूगोल विषय में तीन और संस्कृत विषय में दो छात्राओं ने 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं कक्षा 10वीं में कुल 35 छात्राओं में से 15 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। अंशुल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर एसएमसी प्रधान संदीप कुमार, प्रधानाचार्य रामेश्वर दास, परीक्षा प्रभारी राजेंद्र कुमार व अन्य शिक्षाविदों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षाविद दलवीर सिंह कैरो ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तीनों छात्राओं को 1100-1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।