{"_id":"62ae28734c063156534a49d0","slug":"devam-won-gold-medal-in-taekwondo-kaithal-news-knl1119581135","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवम ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवम ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
11-कैथल। ताईक्वाडो में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को मेडल प्रदान करते हुए।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदाना के देवम ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
फोटो नंबर 11
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव चंदाना के देवम ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। देवम 40 किलो भार वर्ग में पंचकूला जिले की तरफ से खेला था। देवम के पिता सुनील जांगड़ा ने बताया कि उसका बेटा देवम कक्षा छठी का छात्र है। छह महीने पहले ही देवम ने ताइक्वांडो खेलना शुरू किया है। 18 जून को पिंजौर में सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में देवम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुनील ने बताया कि देवम अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत करता है। उसके पदक जीतने के बाद परिवार वालों व उसके गुरुजनों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर सभी ने देवम को उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।