{"_id":"68f28fb718325af17505fec8","slug":"detailed-discussion-on-the-outline-of-hindi-teachers-guide-chawla-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139479-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी शिक्षक संदर्शिका की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा : चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी शिक्षक संदर्शिका की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा : चावला
Sat, 18 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 की वीणा पाठ्यपुस्तकों के लिए शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्य हेतु आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में आरोही स्कूल ग्योंग के हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में शिक्षक संदर्शिका की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. चावला ने बताया कि कक्षा 3, 4 और 5 की वीणा पाठ्यपुस्तक के अनुरूप शिक्षक संदर्शिका की प्रारूप योजना तैयार की गई। चर्चा के अंतिम सत्र में इस कार्य के लिए चयनित विषय विशेषज्ञों को कार्य का विभाजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि ष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। यह संदर्शिका शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में भाषा शिक्षण, अन्य विषयों से समेकन, स्थानीय परिवेश के समावेशन और अधिगम के सिद्धांतों को समझने में सहायक होगी। संवाद
डॉ. चावला ने बताया कि उन्हें इस संदर्शिका में खेल-खेल में भाषायी दक्षताओं के विकास हेतु नवाचारी गतिविधियाँ तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से वे अब तक एनसीईआरटी द्वारा तैयार 12 ई-रिसोर्सेस की निर्माण समिति में सदस्य के रूप में योगदान दे चुके हैं।
डॉ. चावला ने एनसीईआरटी, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. दिनेश सकलानी और सदस्य-समन्वयक डॉ. नीलकंठ कुमार का यह अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।