फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Despite the holidays, students of classes IX to XII will have to go to schools for vaccination.

छुट्टियों के बावजूद भी कक्षा नौंवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए स्कूलों में जाना होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Despite the holidays, students of classes IX to XII will have to go to schools for vaccination.
Despite the holidays, students of classes IX to XII will have to go to schools for vaccination. - फोटो : Kaithal
कैथल। स्कूलों में छुट्टियों के बावजूद टीकाकरण के लिए विशेष अभियान के तहत कक्षा नौंवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अब स्कूलों में बुलाया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की आयु 15 से 18 वर्ष के बीच है उन्हें कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे, जबकि जिनकी निर्धारित आयु अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें वापस भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जिले के 342 सरकारी और निजी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में हजारों विद्यार्थियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल के दोस्ताना माहौल में किशोरों को टीके लगाने की विभाग ने तैयारी की है।
विज्ञापन

342 स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को लगाए जाने हैं टीके
जिले के 342 वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों को टीकाकरण किया जाना है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बात करें तो जिले में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 112 है, जबकि निजी स्कूलों की संख्या 133 है। ऐसे में जिले में कुल 245 सरकारी व निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा उच्च विद्यालय 40 सरकारी हैं और 57 निजी हैं, जो कुल मिलाकर 97 बनते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 60 हजार किशोरों को टीका लगाने का रखा है लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने शुरूआत में करीब 60 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। स्कूली विद्यार्थियों की बात की जाए तो जिले में 10वीं कक्षा में निजी व सरकारी विद्यालयों में 19 हजार 967 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वहीं 11वीं कक्षा में 12 हजार 49 और 12वीं कक्षा में 19 हजार 181 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि कक्षा नौंवीं में भी विद्यार्थियों की संख्या हजारों में है, लेकिन इस कक्षा में अधिकतर विद्यार्थी टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु की शर्त को पूरा नहीं करते हैं। टीकाकरण सरकारी व निजी सभी विद्यालयों में किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों और अन्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में भी किशोर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी बड़ी संख्या में किशोरों ने करवाया टीकाकरण
जिले में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर मंगलवार को भी किशोरों ने बड़ी संख्या में टीकाकरण करवाया। 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में अब तक हजारों की संख्या में विद्यार्थियों अथवा किशोरों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि कक्षा नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों की आयु 15 से 18 वर्ष के बीच है, उन्हीं को टीके लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से भी इसके लिए अनुमति मिल गई है।
दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि किशोरों के टीकाकरण अभियान में विभाग की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। प्रबंधन या सरकार के जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
डीसी ने की बैठक
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने शिक्षा विभाग व स्कूल प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी 10 जनवरी तक सभी स्कूलों में बच्चों को बुलाकर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इतना ही नही दुकानों, मंडियों, रेहड़ियों, भट्ठों पर मोबाइल टीमें भेजकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं, जोकि बहुत जरूरी है।

टीकाकरण करवाने से भावी पीढ़ी को कोरोना महामारी से सुरक्षा कवच मिलेगा। मंगलवार को सायं तक लगभग 7 हजार से ऊपर बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। इस मौके पर सीटीएम अमित कुमार, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, सीएमओ जयंत आहूजा, डीईओ अनिल शर्मा, डॉ. नीरज मंगला, रेडक्रास सचिव रामजी लाल, प्रवीण थरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed