फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Des Pai sacrificed his life and went away, the martyr did not die, of course, he died..

देस पै जान निछावर कर कै चले गए, शहीद मरे नहीं बेशक मर कै चले गए..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Des Pai sacrificed his life and went away, the martyr did not die, of course, he died..
Des Pai sacrificed his life and went away, the martyr did not die, of course, he died.. - फोटो : Kaithal
कैथल। साहित्य सभा की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को आरकेएसडी कॉलेज में हुई। गोष्ठी के आरंभ में सीडीएस बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों को नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ. हरीश झंडई शामिल रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. अमृतलाल मदान ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी की शुरुआत करते हुए डॉक्टर प्रद्युम्न भल्ला ने कहा कि जिन्हें आपकी रहनुमाई मिली, वही जिंदगी, जिंदगी हो गई। सतीश वर्मा माजरा ने कहा कि मैदान-ए-जंग में हूं दुश्मन से निपट कर आऊंगा, घर लौट के आया तो तिरंगे में लिपट कर आऊंगा। साहित्यकार अनिल कौशिक ने कहा कि भविष्य सुखद लौटे वह लिए चेहरे पर लाली, चंदा को चांदनी मिल गई, छठी अमावस काली। रिसाल जांगड़ा ने हरियाणवी भाषा में कहा कि देस पै जान निछावर कर कै चले गए, शहीद मरे नहीं बेशक मर कै चले गए। चतुर्भुज बंसल ने कहा कि वैध, हकीम, डॉक्टर भी, चाहे जितना जोर लगा ले, जिसकी फूट तै टूट गई, उसने कौण बचा ले। महेंद्र पाल सारस्वत पाई ने कहा कि जिनको सच्चा प्रेम वतन का ख्याल है, वही भारत मां के असली लाल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपनी रचना पेश करते हुए कहा कि कैसी है कुदरत की अनहोनी घटना, चली गई है वतन की खुशबू। इसी प्रकार अमृतलाल मदान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि चाह रही बिछ जाऊं मैं भी, वीरों के उस पथ पर जाकर, जीवंत जनरल चला जहां, पग-पग अंतिम यात्रा पर। गोष्ठी में कमलेश शर्मा, ओमपति मोर, डॉ. ओपी सैनी व अशोक अत्री ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed