फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Department alert due to the danger of Omicron, special ward made in district hospital

जिला अस्पताल में फिर बनाया कोविड विशेष वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Department alert due to the danger of Omicron, special ward made in district hospital
दुनिया भर में कोरोना के ओमिक्रान वैरियंट के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल में फिर से एक विशेष वार्ड बना दिया गया है। साथ ही आईसीयू भी तैयार किया गया है। इसके अलावा यहां 25 वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार है।
विज्ञापन

विदित रहे कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोविड के नए वैरिएंट को देखते हुए फिर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएमओ डा. रेनू चावला ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर पूर्व में एक वार्ड बनाया गया था। केस कम होने पर इस वार्ड के मरीज शिफ्ट कर दिए गए थे, लेकिन अब नए वैरिएंट को देखते हुए जिला अस्पताल में एक विशेष वार्ड बना दिया गया है, ताकि यदि कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें वहां पर रखा जा सके। अस्पताल में आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है। साथ ही 25 वेंटिलेटर चालू हालत में हैं। ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी चेक कर लिए गए हैं। इसके अलावा अस्थायी 100 बेड का अस्पताल भी तैयार है। जैसे ही जरूरत होगी, उसका प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। इस समय केवल एक एक्टिव केस है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करे। उन्होंने बताया कि जिले में 11 हजार 248 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 9 लाख 99 हजार 416 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। मंगलवार को 6039 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्टॉक में कोविशील्ड 130650 तथा कोवॉक्सीन के 48150 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed