{"_id":"6722892ec105149d74002fa4","slug":"dengue-continues-to-spread-four-more-infected-cases-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-510412-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू पसार रहा पैर, मिले चार और संक्रमित केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू पसार रहा पैर, मिले चार और संक्रमित केस
Thu, 31 Oct 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। बुधवार को भी जिले में एक साथ डेंगू के चार संक्रमित केस मिले हैं। ये संक्रमित मामले गांव मानस, थेह मुकारिया, डिफेंस कॉलोनी और जनकपुरी कॉलोनी में मिले हैं। अब जिले में कुल केसों की संख्या बढ़कर 27 पर पहुंच गई है।
इससे पहले भी गांव जाजनपुर, सीवन, बढ़सीकरी कलां, बरसाना, ग्योंग, हरसौला, गुलियाना, कैथल की रेलवे कॉलोनी, ड्योड खेड़ी, चूहड़ माजरा, पटेल नगर गांव नंद करण माजरा, डिफेंस कॉलोनी, कैथल के सेक्टर-19, कौल, चंदाना, चीका की एडवोकेट कॉलोनी, बदसूई व सुभाष नगर खुराना रोड कैथल में केस मिल चुके थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिलेभर के 10 हजार 240 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की।
इस दौरान अलग-अलग टीमों को 17 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया। वहीं 38 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।