{"_id":"66d8d98eef400c9d31071bf4","slug":"dengue-case-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467738-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू का केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू का केस मिला
Thu, 05 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बुधवार को डेंगू का एक नया केस मिला है। यह मामला कलायत में मिला है। कुरुक्षेत्र के जिला नागरिक अस्पताल में मरीज को दाखिल कराया गया है। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है। इस साल अब तक डेंगू के चार संक्रमित केस मिल चुके हैं।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिलेभर के नौ हजार 910 घरों व दुकानों में मच्छरों के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 13 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। अब तक 1826 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1745 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें।
विज्ञापन
इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।