फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of Rajput society and organizations in Kalayat

Kaithal News: कलायत में राजपूत समाज व संगठनों का प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Rajput society and organizations in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग पर वीरवार को राजपूत समाज व विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने एसडीएम देवेंद्र को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन करने वाले राजपूत समाज के लोगों ने बताया कि समाज इस मामले में नौ दिसंबर को सीएम सिटी करनाल में भावी रणनीति तय करेगा। इस राज्य स्तरीय बैठक में राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि सुखदेव सिंह ने हमेशा 36 बिरादरी की आवाज बुलंद करने का काम किया है। इसलिए राजपूत समाज सहित विभिन्न वर्गों के संगठन इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल राणा, सुभाष राणा, जसमेर राणा, प्रीत जगदेव, विनोद कुमार, दीपक राणा, शेखर, प्रदीप सिंह, रमेश कुमार, महेंद्र सिंह, शुभम राणा, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घर में घुसकर की गई हत्या के मामले में देश के कोने-कोने से इंसाफ के लिए आवाज उठ रही है। जन भावना यह मांग कर रही है वारदात को अंजाम देने वालों को बगैर किसी रियायत के कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का साहस न कर पाए। संगठनों में हत्या को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारी रोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed