फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of computer operators at BJP office

Kaithal News: भाजपा कार्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of computer operators at BJP office
- जिलाध्यक्ष ने दिया आश्वासन, उनकी मांगों को वे सरकार तक पहुंचाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अपनी मांगों के समर्थन में स्किल्ड कंप्यूटर ऑपेरटरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की और भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ को ज्ञापन सौंपा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने भी नाराज कंप्यूटर ऑपरेटर को मनाने की कोशिश की और कहा कि आज उनका भी पहला दिन है। उन्होंने वीरवार को ही पदभार संभाला है। उनके अनुसार वे उनकी समस्याओं को हाईकमान तक जरूरत पहुंचाएंगे और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले विरोध कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कहा कि कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने पंचायत लोकल ऑपरेटर की नियुक्ति की थी , जब हमारी भर्ती की गई तो उसमें पहले हमारा आईटी लेवल का पेपर लिया। एक एक हजार रुपये आवेदन फीस ली, लेकिन उनका वेतन सिर्फ छह हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतने कम वेतन में हम कैसे अपने परिवारों का गुजारा करेंगे। सरकार मांगों को अनदेखा कर रही है। वे कई बार सरकार के संज्ञान में ये मांग ला चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी हमारी समस्या का हल करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed