{"_id":"682e3343779a99bb4309a3ed","slug":"demonstration-in-kalayat-over-contaminated-water-supply-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652287-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूषित जलापूर्ति पर कलायत में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूषित जलापूर्ति पर कलायत में प्रदर्शन
Thu, 22 May 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहर में वार्ड नंबर 11 सुभाष काॅलोनी के निवासियों ने दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड की महिला व पुरुष दूषित जल को लेकर विभाग के कार्यालय में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जल आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
निवासियों का कहना है कि विभाग द्वारा इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंदा, बदबूदार और कीड़े युक्त पानी सप्लाई हो रहा है। जिससे कई लोग बीमार भी हो चुके हैं। नौजवान भारत सभा के अजय ने कहा कि नागरिक बार-बार विभाग में शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
प्रदर्शन के पश्चात एक मांगपत्र भी पब्लिक हेल्थ कार्यालय में सौंपा गया। जिसमें जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, पाइपलाइन की सफाई तथा वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मांगों पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप ले सकता है। जागरूक नागरिक मंच के जस्सी ने कहा कि पिछले कुछ समय से पेयजल की सप्लाई अत्यंत दूषित रूप में हो रही है।
विज्ञापन
पानी में दुर्गंध, मटमैला रंग तथा कभी-कभी कीड़े व गंदगी पाई जा रही है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में जल जनित रोग जैसे डायरिया, टायफाइड, पीलिया आदि फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उन लोगों की मांग है कि क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के स्रोत की जांच कराई जाए।
जल शुद्धिकरण संयंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पाइप लाइनों की साफ-सफाई व मरम्मत कराई जाए। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा चुका है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति विभाग की नैतिक जिम्मेवारी है। सायंकाल तक समस्या का समाधान हो जाएगा।