फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration against army recruitment

सेना भर्ती न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against army recruitment
11-कैथल। लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए एसएफआई के सदस्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। सेना भर्ती न होने के विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने मंगलवार को हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए युवाओं ने सरकार से मांग की कि शीघ्र भर्ती निकाली जाए। साथ ही हाल में ओवर एज हुए अभ्यर्थियों को आयु में छूट देने की भी मांग की।
विज्ञापन

युवा संदीप, रणदीप व राजेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन साल से सेना की भर्ती नहीं की जा रही है। तमाम युवा ऐसे हैं जो सेना भर्ती के लिए वर्षों से पसीना बहा रहे हैं पर उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही है। भर्ती न निकलने से कई युवाओं की उम्र भी निकल चुकी है। सभी ने मांग की कि ऐसे युवाओं को उम्र में छूट दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं का सपना देशसेवा का है। मांग की कि भर्ती निकाली जाए ताकि उन्हें मौका मिल सके। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

तीन साल से युवा भर्ती के लिए पसीना बहा रहे हैं पर भर्ती नहीं हो रही है। इस कारण दो साल तक की भर्ती में छूट दी जानी चाहिए। सेना में जाने का जुनून है। -मंजीत
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी की भर्ती होने की उम्र भी 17.5 साल से 21 साल तक है। उसकी उम्र कम रह गई है। दिन व रात को मेहनत कर रहा है। जल्द से जल्द भर्ती निकालनी चाहिए। -राहुल

सेना में भर्ती होने के लिए शहर में तैयारी करने आता है लेकिन भर्ती निकाली नहीं जा रही। उसकी उम्र भी छह महीने ही रह गई है। इसलिए उम्र को बढ़ाना चाहिए। -सचिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed