फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to roll back the hike in petrol and diesel prices

Kaithal News: पेट्रोल-डीजल के बढे़ दाम वापस लेने की मांग

Mon, 25 May 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 May 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to roll back the hike in petrol and diesel prices
ढांड। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढांड कार्यालय के पास पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा व जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष जताया और फसलों के लाभकारी दाम देने, बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम वापस लेने, किसानों के कर्ज माफ करने प्रीपेड स्मार्ट बिजली योजना रद्द करने और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांंग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई का बोझ आम जनता पर डाल रही है, जबकि पेट्रोलियम कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को किसानों के साथ मजाक बताते हुए कहा कि सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान सी-2+50 प्रतिशत के आधार पर फसल खरीद का कानून बनाने का वादा किया था, लेकिन अब उससे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, दवाई, औजार व डीजल के दाम बढ़ने से खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed