फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand raised in Haryana, Three MPs met Railway Minister to run Vande Bharat

हरियाणा में उठी मांग: वंदेभारत चलाने के लिए रेल मंत्री से मिले तीन सांसद, इस रूट का दिया सुझाव

Sat, 23 Sep 2023 08:27 AM IST
नवीन दलाल कमल बहल, कैथल (हरियाणा)
कमल बहल, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 08:27 AM IST
सार

रेलवे की तरफ से जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को योजना बनाई जा रही है। इसे देखते हुए कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
Demand raised in Haryana, Three MPs met Railway Minister to run Vande Bharat
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जानी है। इस ट्रेन को जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलाने के लिए प्रदेश के तीन सांसदों ने वीरवार शाम को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की है। इन सांसदों में कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह शामिल रहे। इन सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र सिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की है।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान कुरुक्षेत्र, भिवानी-महेंद्रगढ़, व हिसार के सांसद ने की मांग
ऐसी अटकलें हैं कि रेलवे की तरफ से जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को योजना बनाई जा रही है। इसे देखते हुए इन सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। गौरतलब है कि इस समय दौलतपुर चौक से लेकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन वाया चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद होते हुए चलाया जा रहा है। इन ट्रेन को भी वंदे भारत बनाया जाता है।
विज्ञापन


वहीं भिवानी और हिसार के सांसद ने इस ट्रेन को भिवानी, हिसार से चंडीगढ़ चलाने की मांग की है। इस समय दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस रेल दौलतपुर से दोपहर के समय एक बजे के बाद चलती है और यह अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे समय साबरमती पहुंचती हैं। यह रेलगाड़ी कोरोना महामारी के दौरान बंद होने के बाद जब दोबारा शुरू की गई तो यह सप्ताह में तीन दिन तक संचालित की जाती थी। अब यह प्रतिदिन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद नायब सैनी के अनुसार
वंदे भारत ट्रेन को जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलाने की मांग के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। साथ में भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में रेलवे की अन्य कई मांगों पर चर्चा की। -नायब सैनी, सांसद-कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed