फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand of MNREGA workers, 100 days work and full wages

Kaithal News: मनरेगा मजदूरों की मांग, 100 दिन का काम और पूरे दाम

Thu, 30 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand of MNREGA workers, 100 days work and full wages

विज्ञापन
कलायत। मनरेगा मजदूरों की समस्याओं के संदर्भ में कलायत उपमंडल के चौशाला गांव में क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें मनरेगा मजदूरों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर मांग की कि उन्हें 100 दिन का काम, पूरे दाम दिए जाएं।

गांव की मेट ने बताया कि कलायत ब्लॉक में मनरेगा के काम के हालात बेहद बदतर है। यूं तो सरकार मनरेगा में 100 दिन के काम की गारंटी देती है लेकिन वह अपनी जुबान पर कहीं भी खरी नहीं उतरती। आंकड़ों के हिसाब से मनरेगा में काम की औसत लगभग 35 से 40 दिन भी बड़ी मुश्किल से पड़ती है। कमर तोड़ महंगाई से मजदूरों को परिवार चलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजदूरों को गांव में भी किसी न किसी काम-धन्धे की जरूरत तो है ही। ऐसे में उनका सहारा केवल मनरेगा ही हो सकता है लेकिन मनरेगा में पहले से ही बजट की कमी और अधिकारियों की धांधली करने का आरोप लगता रहता है। अजय कुमार, आशु आदी ने कहा कि सरकार को मनरेगा के बजट, कार्यदिवस व दिहाड़ी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा मनरेगा को बंद करने की है। इसलिए बैठक में तय हुआ है कि मनरेगा की जायज मांगों को लेकर मनरेगा विभाग का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed