फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for service security of contractual professors

Kaithal News: अनुबंधित प्राध्यापकों की सेवा सुरक्षा की मांग

Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for service security of contractual professors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा यूनिवर्सिटी कांट्रैक्चुअल टीचर एसोसिएशन (हुक्टा) की टीम ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित प्राध्यापकों की सेवा सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात हुक्टा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय मलिक के दिशा-निर्देशन में हुई।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में कार्यरत 1561 अनुबंध प्राध्यापकों को वर्षों से सेवा दे रहे होने के बावजूद स्थायीत्व नहीं मिला है, जबकि महाविद्यालयों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को कुछ स्तर पर राहत दी गई है। ऐसे में विश्वविद्यालयों में भी सेवा सुरक्षा प्रदान किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे यह विषय मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष मजबूती से उठाएंगे तथा विधानसभा के आगामी सत्र में इसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. महेश और डॉ. रविंद्र जांगड़ा, जबकि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय से डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी, डॉ. गोविंद वल्लभ और डॉ. हरीश कुमार शामिल रहे। सभी ने विस्तारपूर्वक


अपनी बात रखते हुए अनुबंध

प्राध्यापकों की सेवा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन और स्थायीत्व मिलना प्रत्येक शिक्षक का अधिकार है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सेवा नियमों में संशोधन कर अनुबंधित प्राध्यापकों के हितों की रक्षा की जाए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed