फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for compensation for loss in wheat

Kaithal News: गेहूं में हुए नुकसान की भरपाई को गरजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for loss in wheat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिहोवा हल्के के थाना, मांगना, दीवाना, गुलडेहरा, मस्तगढ़ गांव सहित कुरुक्षेत्र जिले व जिले में देर रात गेहूं की फसल में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला उपरोक्त गांव में पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और गत दिवस हुई आगजनी से हुए नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की।

आदित्य सुरजेवाला ने किसानों, मजदूरों को अपनी तरफ से ढांढस बंधाते हुए भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी से उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की।

सुरजेवाला ने कहा कि बेशक वह कैथल के विधायक हैं, लेकिन यह उनका नैतिक फर्ज बनता है कि वे क्षेत्रवाद का भेदभाव किए बगैर जिन लोगों का नुकसान गत दिवस देर रात आगजनी से हुआ है उनसे जाकर बातचीत करें और उनके साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हो। कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इस तरह की आगजनी से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलकर तबाह हो गई।
विज्ञापन

किसानों को रणधीर गोलन ने दी सांत्वना
ढांड। पबनावा, पाबला व कौल गांव के खेतों में शुक्रवार रात के समय आंधी में लगी आग से गेहूं की फसल के जल जाने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन ने आग से प्रभावित हुए किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रकृति का प्रकोप किसानों पर आग के गोलों के रूप में कहर बन कर बरसा है। इससे किसानों के छह महीने की खून पसीने की कमाई पल भर में ही राख के ढेर में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलन ने सरकार से मांग की है कि आस से प्रभावित हुए किसानों को शीघ्र मुआवजा देकर उनकी सहायता की जाए। गोलन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसान अब अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है, क्योंकि ना तो खेत में फसल रही और ना ही पशुओं के चारा रहा।

गोलन ने किसानों से अपील कि है कि जिन किसानों के खेतों में आग से सब कुछ तबाह हो गया है हम मानवता के नाते उन किसानों के पशुओं के लिए सूखे चारे की सहायता अवश्य करें।


युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ने आग से प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन किया और सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से पीडि़त किसानों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

आर्य ने कहा कि सरकार को चाहिए कि खेतों का मुआयना करवाकर उन्हें हुए नुकसान की भरपाई कर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed