फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deliberated on organizational activities and strengthening the party.

Kaithal News: संगठन की गतिविधियों और पार्टी को मजबूत करने पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on organizational activities and strengthening the party.
निजी पैलेस में आयोजित बैठक में भाग लेते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति - फोटो : Social Media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने निजी पैलेस में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड की ओर से किया गया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और संगठन को लेकर उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनता के बीच पार्टी की पैठ को और गहरा करना होगा।
विज्ञापन

कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा वोट काटने का षड्यंत्र कर रही है। हमें एक-एक वोट बचाना है। बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों, संगठन की चुनौतियों और जनता की अपेक्षाओं पर खुलकर चर्चा की। ज़िलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed