फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delhi defeated Kurukshetra

दिल्ली ने कुरुक्षेत्र को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi defeated Kurukshetra
05-कैथल। महिला क्रिकेट मैच में बालिंग करते हुए हिसार की टीम - फोटो : Kaithal
कैथल। खुराना रोड स्थित खालसा क्रिकेट मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को नौ विकेट से हराया। मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाज श्वेता और उत्कृष्ट गेंदबाज का खिताब आरती को मिला।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र और दिल्ली के बीच मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। 20 ओवर के मैच में पूरी टीम महज 14.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। कुल स्कोर रहा महज 46 रन। दिल्ली की गेंदबाज आरती ने चार ओवरों में नौ रन देकर पांच विकेट चटकाकर कुरुक्षेत्र की टीम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

इसके बाद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने महज छह ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। श्वेता सिंह ने सबसे अधिक 28 रन बनाएं जबकि अवलीन कौर ने 15 रन बनाए। इससे पहले निधि माटो खाता खोले बिना ही आउट हो गई। मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाज श्वेता और उत्कृष्ट गेंदबाज का खिताब आरती को मिला। पहले दिन कैथल व कुरुक्षेत्र और दिल्ली के बीच मैच हुआ। उसमें कैथल और दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन रहेगा। अंतिम दिन दो लीग मैच और फाइनल मुकाबला आयोजित किए जाएंगे। लीग मैच कैथल और दिल्ली व कैथल व हिसार की टीम के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बाद फाइनल मैच में पहुंचने वाली टीमों का पता चल पाएगा। इस मौके पर कोच मनजीत, अनिल, रामभज शर्मा व नरेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed