फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Defects found in seven buses during inspection

Kaithal News: सात बसों में जांच के दौरान मिलीं खामियां

Sun, 21 Apr 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Defects found in seven buses during inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरटीए कार्यालय में शनिवार को कर्मचारियों ने निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच की। इसमें 27 बसों की जांच की गई, इनमें से सात बसों में नंबर प्लेट, बैक लाइट, ब्रेक लाइट, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य खामियां पाई गई। इन स्कूल बसों को दोबारा फिर से खामियां सुधारने का समय दिया गया है। 28 अप्रैल तक बसों की फिटनेस जांच होगी। इसके बाद भी बसों की खामियां ठीक नहीं हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस हादसा हुआ था। इसके बाद से ही जिला आरटीए सतर्क है। 28 अप्रैल तक विभाग की ओर से कार्यालय परिसर में निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच की जा रही है। जिन बसों में अब भी खामियां मिली रही हैं उनको 28 अप्रैल तक खामियां सुधारने के लिए समय दिया जा रहा है। शनिवार को 27 बसों की जांच हुई, इनमें से सात बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां मिली। जिनको जांच अधिकारी ने अस्वीकृत कर दिया है और दोबारा से कमियों को दुरुस्त करने का समय दिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सात बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गई। इन बसों की खामियां को दुरुस्त करवाने के लिए चालकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद भी खामियों में सुधार नहीं करवाया तो कार्रवाई की जाएगी। -शीशपाल, सचिव आरटीए कैैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed