{"_id":"6942fb61aa2a63c5d60eccf4","slug":"deep-potholes-on-the-hostel-road-have-increased-the-problems-of-motorists-kaithal-news-c-245-1-kht1002-142273-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रावास रोड पर बने गहरे गड्ढों ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रावास रोड पर बने गहरे गड्ढों ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें
Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास रोड पर बने गड्ढे
- फोटो : गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की प्रमुख छात्रावास रोड पर लंबे समय से बने गहरे और खतरनाक गड्ढों ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि चार-पहिया वाहनों के टायर और अन्य हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
धुंध और कोहरे के मौसम में रोशनी कम होने के कारण गड्ढे स्पष्ट नहीं दिखाई देते, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावास रोड की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
अंकित ने बताया कि गड्ढों के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल से आना-जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई बार संतुलन बिगड़ने से वे गिर चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा।
दुकानदार संजय ने कहा कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि बड़े हादसों से बचा जा सके और लोगों का आवागमन सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गड्ढों की वजह से लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।