फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decorated colorful clothes and makeup for Laddu Gopal in the market

Kaithal News: लड्डू गोपाल के लिए बाजार में सजीं रंग-बिरंगी पोशाकें और शृंगार सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Decorated colorful clothes and makeup for Laddu Gopal in the market
बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद
कैथल। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए शहर के बाजारों में कान्हा के शृंगार और पोशाक की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए तरह-तरह की रंग-बिरंगी पोशाकें, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और अन्य शृंगार सामग्री सज गई है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ इनकी खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तलाई बाजार के दुकानदार महेश ने बताया कि इस बार लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की पोशाकें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। छोटी प्रतिमाओं के लिए जहां नन्हीं पोशाकें उपलब्ध हैं, वहीं बड़े आकार के लड्डू गोपाल के लिए भी विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं। इनमें राधा-कृष्ण थीम, फूलों की सजावट और आकर्षक कढ़ाई वाली पोशाकें शामिल हैं। शृंगार सामग्री में मोर मुकुट और मोरपंख के साथ बांसुरी की भी मांग है। इसके अलावा कान्हा के लिए हार, कंठी, बाजूबंद, पायल, झूले और अन्य सजावटी सामान भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार कई ग्राहक जन्माष्टमी से पहले ही अपने घरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

बाजार में फिर बढ़ी चहल-पहल :
रक्षाबंधन तक जहां बाजारों में राखी और उपहार सामग्री की बिक्री पर जोर था, वहीं अब दुकानों पर जन्माष्टमी से संबंधित सामान प्रमुखता से नजर आने लगा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार की तारीख नजदीक आते ही खरीदारी और बढ़ेगी। वहीं ग्राहक भी अपनी पसंद और बजट के अनुसार कान्हा के लिए पोशाक व शृंगार सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
झांकी सजाने का बढ़ रहा चलन
जन्माष्टमी पर घरों और मंदिरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए भी लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। बाजार में सजावटी झूले, पालने, फूल, लाइटें और रंग-बिरंगी सजावट का सामान उपलब्ध है। लोग अपनी पसंद के अनुसार झांकी को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आते ही सजावटी सामान की बिक्री में तेजी आने की संभावना है।

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed