{"_id":"68658630c926bd255800d8e7","slug":"declare-punjabi-as-national-language-jhinda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683067-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी को राष्ट्रीय भाषा घोषित करें ः झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी को राष्ट्रीय भाषा घोषित करें ः झींडा
Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के डोगरा गेट स्थित श्री नीम साहिब गुरुद्वारा में बुधवार को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान जगदीश झींडा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व विश्व स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से धर्म बचाओ नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस आयोजन में सरदार मनजीत सिंह जिरकपुर का विशेष सहयोग रहेगा।
प्रधान जगदीश झींडा ने कहा कि जो कौम अपने गुरुओं और शहीदों को भूल जाती है, वह लंबे समय तक टिक नहीं पाती। गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर पंजाबी भाषा को भारत की राष्ट्रीय भाषा घोषित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वे अंग्रेजी भाषा को पसंद नहीं करते, क्योंकि अंग्रेजों ने भारत में वर्षों तक शासन किया। विडंबना है कि आज भी हम उसी भाषा को अधिक महत्व देते हैं। इस अवसर पर कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
झींडा ने बताया कि धर्म बचाओ नगर कीर्तन 11 जुलाई को सुबह श्री आनंदपुर साहिब से आरंभ होगा। यह 12 जुलाई को चीका स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारे पहुंचेगा, जहां इसका भव्य स्वागत होगा।
इसके बाद रात में यह कैथल पहुंचेगा तथा उसी दिन जींद में रात्रि विश्राम के बाद रोहतक के लिए रवाना होगा। 14 जुलाई को यह नगर कीर्तन आगरा में संपन्न होगा। नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही हैं। झींडा ने पूरे सिख समाज से इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने की अपील की।