फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decision-making and teamwork explained

Kaithal News: निर्णय क्षमता और टीम वर्क समझाया

Wed, 29 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Decision-making and teamwork explained
नेतृत्व प्रशिक्षण का हुआ समापन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। डॉ. भीमराव अांबेडकर राजकीय कॉलेज, कैथल में आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन मंगलवार को ज्ञानवर्धक सत्रों और उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।  इस मौके पर वक्ताओं ने आत्मवश्वास के साथ निर्णय क्षमता और टीम वर्क की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत विवेक पतकी के सत्रों से हुई, जिन्होंने निर्णय लेने और समस्या-समाधान क्षमताएं तथा स्वयं पर विश्वास: सार्थक संबंध बनाना विषयों पर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इसके बाद सुधीर पाई ने आदतों में निपुणता: व्यक्तिगत क्षमता का विकास और टीमवर्क कौशल को बढ़ाना विषयों पर सत्र लिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्राचार्य राजबीर पराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्रों ने प्रशिक्षण से मिले अनुभव और सीख साझा करते हुए नेतृत्व, समन्वय और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। लगभग बीस प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अपने जीवन में एक प्रेरक अनुभव बताया। प्रशिक्षकों विवेक पतकी, सुधीर पाई और कृष्ण एन. देवाडिगा ने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की तथा कॉलेज प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य पराशर ने कहा कि यह पहल छात्रों को भविष्य के प्रभावी नेता बनने की दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने अर्थशास्त्र विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष सूरज वालिया ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और एम.आर. पाई फाउंडेशन तथा फोरम ऑफ फ्री एंटरप्राइज, मुंबई का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य, विवेक पतकी, सुधीर पाई और कृष्णा द्वारा प्रमाणपत्र वितरण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed