{"_id":"60bfbfcf8ebc3e37fc050d92","slug":"death-of-six-corona-infected-kaithal-news-knl725385111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हुई है। वहीं 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 36 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन मौत होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसीलिए अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 15 नए केस सामने आए हैं। मंगलवार को 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें से 2 व्यक्तियों का इलाज जिले से बाहर चल रहा था। कोरोना से जान गंवाने वालों में मलिक पुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, कैथल निवासी 64 वर्षीय पुरुष, बडसीकरी निवासी 73 वर्षीय पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 93 वर्षीय पाई निवासी पुरुष शामिल हैं, जिसका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था।
डीसी ने यह भी बताया कि मंगलवार को 36 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 4, शाह अस्पताल में 4, सिग्नस अस्पताल से 1 तथा होम आइसोलेशन में रहे 27 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 988 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 415 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 250 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 59 हजार 989 में से 2 लाख 48 हजार 342 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 94.7 प्रतिशत है। पॉजिटीव रेट 4.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन
जिले में 184 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। हॉम आइसोलेशन में रह रहे 9 हजार 280 व्यक्तियों में से 9 हजार 96 ठीक हो चुके हैं।
जिले में अभी तक 1 लाख 87 हजार 127 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 59 हजार 781 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 346 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को कुल 639 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 9 हेल्थ केयर वर्कर, 65 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 22 व्यक्ति तथा 45 वर्ष से ऊपर के 543 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 21880 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 16190 कोविशील्ड तथा 5690 कोवॉक्सीन है।