फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death of one in a road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death of one in a road accident
कठवाड़-क्योड़क मार्ग पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पातड़ा कस्बा के गांव सुतराणा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह खेतों में लगाए जाने वाले बोर की मशीन पर काम करता है। उसके गांव का भी कुलदीप भी उसके साथ काम करता है। वे करीब महीने भर से भावसी उत्तर प्रदेश में गए हुए थे। मंगवार को वह कुलदीप के साथ बाइक पर अपने गांव सुतराणा के लिए आ रहे थे। जब वे गांव टीक की तरफ से गांव कठवाड़- क्योडक़ को जाने वाली मेन सडक़ पर पहुंचे तो कैथल की ओर से आ रहे एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उन दोनों को चोटें आईं। लेकिन कुलदीप को अधिक चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed