फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body of a young man drowned in Sirsa branch canal was unloaded

सिरसा ब्रांच नहर में डूबे युवक का शव उतराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man drowned in Sirsa branch canal was unloaded
पूंडरी। गांव मटरवा खेड़ी व संगरोली के बीच 152डी हाईवे पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर में डूबे प्रवासी मजदूर प्रह्लाद का शव करीब 65 घंटे बाद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जहां पर युवक डूबा था, वहां से करीब 200 मीटर आगे शव उतराता दिखा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेजा।
विज्ञापन

अलीगढ़ (यूपी) के गांव ऐदलपुर फतेहगढ़ी निवासी प्रह्लाद पुत्र केशरदेव 152 डी हाईवे के तहत चल रहे काम पर बतौर मजदूर कार्यरत था। गत सोमवार को काम करते-करते गर्मी से बचने के लिए वह नहाने के लिए सिरसा ब्रांच नहर में उतर गया। वहां बहाव तेज और गहराई होने के कारण वह बह गया। अगले दिन मंगलवार की दोपहर तक दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी रही। प्रहलाद का सुराग लगाने के लिए दो प्राइवेट गोताखोर नहर में उतरे लेकिन वे भी खाली हाथ रहे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, जब मशक्कत के बावजूद प्रह्लाद का शव नहीं मिल सका तो प्रशासन ने भी सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को देर शाम तक परिजन प्रह्लाद की तलाश में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को प्रह्लाद का शव नहर में उतराता दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed