फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body dig out from gave, beheaded

नहीं पकड़े गए कब्र खोदकर शव का सिर काटने वाले

Fri, 14 Mar 2014 11:42 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 14 Mar 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body dig out from gave, beheaded
बीते सप्ताह सात मार्च को चंदाना गेट स्थित कब्रगाह से कब्र खोद कर एक मृतक बुजुर्ग का सिर काटकर ले जाने के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रताप गेट स्थित मृतक के आवास पर समाज के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष प्रकट किया। समाज के लोगों ने पुलिस को आगामी शुक्रवार तक का समय दिया है। यदि तब तक कोई कार्रवाई न हुई तो समाज की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



विदित रहे कि गत छह मार्च की रात को चंदाना गेट स्थित शमशानघाट से किसी ने कब्र खोद कर एक वृद्ध के शव का सिर काट दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी अली, डा. अबील खान, सूफी मोहम्मद, बली, शबीर अहमद ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर समाज के लोगों में रोष है। आगामी शुक्रवार को फिर से समाज के लोगों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें फैसला लिया जाएगा।


उधर, इस मौके पर पहुंचे सीआईए थाना इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा, शहर थाना एसएचओ विक्रमजीत ने लोगों को बताया कि पुलिस की चार टीमें मामले में कार्रवाई कर रही हैं।


साइबर सैल की मद्द ली जा रही है। शहर की आसपास की बस्तियों से बीस से अधिक तांत्रिकों से पूछताछ की गई है। मामले में जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। एसएचओ ने समाज के लोगों से चार दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed