फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead bodi in car

पुलिसकर्मी की कार में मिला आरकेएसडी कॉलेज के चर्तुर्र्थ श्रेणी कर्मचारी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead bodi in car
कैथल। शनिवार को अंबाला रोड स्थित एक ढाबे के पास एक पुलिस कर्मचारी की गाड़ी में आरकेएसडी कॉलेज के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिला। कार में व्यक्ति का शव मिलने से शहर में हड़कंप मंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सूचना पाकर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने जिस कर्मचारी की गाड़ी में शव मिला था, उस कर्मचारी पर हत्या के आरोप जड़े। मृतक के दामाद राकेश ने बताया कि उसका ससुर कर्मबीर शहर में आरकेएसडी कॉलेज में बतौर माली कार्यरत था। उसका एचसी रणधीर सिंह जानकार था। लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही रह रहा था। शनिवार को सुबह छह बजे वह किसी काम से शहर गया था। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुुरू किया। परिजन इधर-उधर ढूंढने के बाद अंबाला रोड स्थित एक ढाबे पर पहुंचे, जहां वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अकसर आया जाया करता था। वहां ढूंढने के बाद पास खड़ी पुलिसकर्मी रणधीर की कार में मृतक के पौते की नजर पड़ी तो तुरंत शव के बारे में उन्हें बताया। कार को खोलकर देखा तो यह शव कर्मबीर का मिला।
विज्ञापन

पुलिस शाम छह बजे के बाद तक करती रही कार्रवाई
मामले में सिविल लाइन एसएचओ सहित पुलिस समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई में लगी रही। वहीं पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दिन ढलने से पहले ही किया जाता है।
विज्ञापन

शहर के पंथ नगर में रहता है मृत्तक का परिवार
मृतक के भाई बृजलाल ने बताया कि उसके भाई कर्मबीर का परिवार फतेहपुर का रहने वाला है। परिवार पिछले कई सालों से शहर में पंथ नगर में रहा है। मृतक सहित परिवार में पांच सदस्य हैं। परिवार में अब एक पोता व एक बेटी व पत्नी है। बेटी शादीशुदा है। बेटे की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद होगी कार्रवाई :
डीएसपी हेडक्वाटर कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मृतक के परिजनों के आरोप पर डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद जो कार्रवाई बनती है वो की जाएगी।

ड्यूटी पर अनुपस्थित था पुलिस कर्मी
सिविल लाइन एसएचओ प्रह्लाद राय ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी पिछले कई दिनों से अनुपस्थित था। वहीं एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि अनुपस्थिति के बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed