फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC visited all the polling stations of Siwan

Kaithal News: सीवन के सभी मतदान केंद्रों का डीसी ने किया दौरा

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
DC visited all the polling stations of Siwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने आगामी दो मार्च को होने वाले चुनाव के संदर्भ में सीवन नगर पालिका के सभी बूथों को निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि इन सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए तथा रैंप भी पूरी तरह से सुविधा जनक होने चाहिए।

इसके साथ ही डीसी प्रीति ने स्कूलों में साफ सफाई को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में कहीं भी गंदगी नजर आती है तो उसकी सफाई भी समय रहते की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर बनाए गए हैं मतदान केंद्र

डीसी प्रीति ने बताया कि सीवन में कुल 16 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक बूथ बनाया गया है। बूथ नंबर एक से चार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में बनाया गया है। बूथ नंबर पांच व छह राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक गोगा माड़ी सीवन में, बूथ नंबर सात आंबेडकर भवन, बूथ नंबर आठ राजपूत धर्मशाला, बूथ नंबर नौ से 13 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन, बूथ नंबर 14 राजकीय स्वर्ग द्वार प्राथमिक स्कूल सीवन, बूथ नंबर 15 व 16 राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक शनिदेव मंदिर सीवन में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed