फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC took stock of the arrangements for the purchase of paddy in the grain market

डीसी ने अनाज मंडी में धान के खरीद के प्रबंधों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
DC took stock of the arrangements for the purchase of paddy in the grain market
DC took stock of the arrangements for the purchase of paddy in the grain market - फोटो : Kaithal
डीसी प्रदीप दहिया ने अनाज मंडी में धान खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती गई तो प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनाज मंडी का दौरा करते हुए डीसी ने आढ़तियों व किसानों द्वारा रखी गई समस्याओं को भी सुना। किसान लखविंद्र सिंह, जरनैल सिंह, संदीप सिंह, बलकार सिंह इत्यादि ने डीसी को बताया कि बरसात के मौसम में अनाज मंडी में पानी खड़ा हो जाता है, जिसे किसानों की धान खराब हो जाती है। डीसी ने इन समस्याओं के समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव करके किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। एसडीएम नवीन कुमार, डीएसपी किशोरी लाल, डीएफएसओ जितेश गोयल, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, डीएमईओ अभिनव वालिया, एसडीओ शमशेर सिंह, सचिव नरेन्द्र ढुल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed