फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC told subordinates - need work, not excuses

Kaithal News: अधीनस्थों से डीसी बोलीं- काम चाहिए बहाना नहीं

Thu, 21 Nov 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
DC told subordinates - need work, not excuses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धुंध व कोहरे के बीच सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए नेशनल हाईवे 152 पर अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू हो गया है। जिले की डीसी प्रीति ने सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए अधीनस्थों से कहा कि मुझे काम चाहिए बहाना नहीं।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को हादसे रोकने के लिए अब तक करवाए गए कार्यों पर जवाब मांगा, लेकिन इस दौरान कुछ अधिकारी डीसी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। कहा कि सभी अधिकारी तय समय सीमा पर काम करें। लापरवाही बर्दाश्त न होगी।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत ही गंभीर मुद्दा है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और सड़क सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। अभी धुंध-कोहरे का समय शुरू हो गया है, सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाएं। सभी विभागाध्यक्ष समय पर एटीआर भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोको और टोको का मूलमंत्र देते हुए कहा कि समय-समय पर अधिकारी वाहनों में नियमों का पालन का निरीक्षण करते रहें। जिला में सड़क एवं यातायात सुरक्षा में बेहतर करने के लिए मिशन मोड में काम करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि हादसों में होने वाली मृत्यु से परिवार सहित देश व प्रदेश का बड़ा नुकसान होता है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही से किसी की जान नहीं जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग और आरटीए विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाए और चालान की संख्या बढ़ाए।

डीसी ने बैठक के दौरान बिंदुवार एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी अवैध कटों व ब्लैक स्पॉट की पहचान की जाए। साथ ही अवैध कटों को तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर सड़क सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच करें और खामियां पाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

सड़क सुरक्षा के तहत स्कूल विद्यार्थी दो पहिया वाहन नहीं चलाएं, संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ अभिभावक भी इसे गंभीरता से लें। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, आरटीए गिरिश चावला, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।


तितरम मोड़ पुल पर लाइट लगाने के निर्देश

डीसी ने एनएचएआई को सख्त निर्देश दिए कि वे तितरम मोड पुल पर लाइट लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद तथा पुलिस को निर्देश दिए कि वे मिलकर बस स्टैंड व जिला नागरिक अस्पताल के बाहर अतिक्रमण को जल्द हटाएं। इसके अलावा उन्होंने एमसी के अधिकारियों को बेसहारा पशुओं को रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस विभाग की ओर से नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर हेल्प लाइन नंबर लिखे हुए साइन बोर्ड लगाए जाएं। आरटीए विभाग ने डीसी को अवगत करवाया गया कि इस वर्ष अक्तूबर महीने तक 255 हादसे हुए, जिसमें 132 लोगों की मौत हुई। चालान की बात करें तो अक्तूबर माह में पुलिस विभाग ने 1735 चालान किए गए, जिसमें 14 लाख 22 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार आरटीए विभाग ने 81 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 37 लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।





सुरक्षित वाहन पोलिसी के तहत बसों की चेक की गई, जिसमें 272 वाहन नियमों को पूरा नहीं करते हुए पाए गए। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed