{"_id":"61d209308cbb3264c90df421","slug":"dc-removed-xen-of-public-health-out-of-the-meeting-kaithal-news-knl94798639","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन को निकाला डीसी ने बैठक से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन को निकाला डीसी ने बैठक से बाहर
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन कोरोना टीकाकरण को लेकर इतना गंभीर है कि अब वे अधिकारी भी नहीं बख्शे जाएंगे, जो टीका नहीं लगवा रहे हैं। रविवार को हुई एक बैठक में डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक एक्सईएन स्तर के अधिकारी को बैठक से बाहर जाने का फरमान सुना दिया। साथ ही कहा कि आगे से बैठक में टीकाकरण करवाकर ही पहुंचे।
दरअसल करीब एक पखवाड़े से जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता बरती जा रही है। अब सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना के दोनों टीके अनिवार्य हैं। इन्हीं आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए डीसी ने रविवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें डीसी ने सभी अधिकारियों से टीकाकरण को लेकर पूछा तो जनस्वास्थ्य विभाग के एक एक्सईएन सेे टीका नहीं लगवाए जाने की जानकारी मिली। डीसी ने तुरंत उक्त एक्सईएन को बैठक छोड़ने के निर्देश दिए और कहा कि टीकाकरण करवाकर ही प्रशासन की बैठकों में आएं।
इसके बाद डीसी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को कहा कि सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी बिना टीकाकरण के सरकारी कार्यालयों में पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट में केस दर्ज करवाया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कोरोना का टीका लगा हुआ व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश करे। इसके लिए फ्लेक्स अपने कार्यालय के बाहर चस्पा करवाना सुनिश्चित करें। इस बैठक में एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार व वीरेंद्र सिंह ढुल, जिप सीईओ सुरेश राविश, सीटीएम अमित कुमार, एमडी शुगर मिल सतिंद्र सिवाच, बीडीपीओ रोजी, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, डॉ. नीरज मंगला, डीआईओ दीपक खुराना, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।