फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC lashed out at officers on complaint not being resolved since last six months

Kaithal News: छह माह से समाधान न होने की शिकायत पर अफसरों पर बरसीं डीसी

Tue, 24 Feb 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Feb 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
DC lashed out at officers on complaint not being resolved since last six months
बलदेवा
कैथल। समाधान शिविर में सोमवार को शिकायतों के निपटारे को लेकर जिला उपायुक्त अपराजिता के सख्त तेवर देखने को मिले। शिविर के दौरान माहौल तब गरमा गया जब सीवन निवासी बुजुर्ग जगदीश ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से अपने मकान से कब्जा हटवाने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी हर बार उसे नया बहाना बनाकर टाल देते हैं।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिकायत की जांच कर नियमानुसार निवारण करें और इसका अपडेट भी दें। शिविर में पहुंचीं डीसी ने कहा कि अगर आपकी शिकायत का समाधान न हो, तो बिना डरे सीधे मेरे दफ्तर आकर मुझे बताएं। संवाद
विज्ञापन


---------
ये बोले फरियादी
बड़सीकरी निवासी सोनू ने बताया कि वह अपनी माता की फैमिली आईडी में बैंक खाता सत्यापित करवाने के लिए समाधान शिविर में आया था। खाता सत्यापन न होने के कारण उनकी माता की बुढ़ापा पेंशन पिछले दो महीनों से नहीं आ रही है। यहां खाता अपडेट होने के बाद एक सप्ताह के भीतर पेंशन का समाधान होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खेड़ी सिंबल वाली की निवासी मंजीत ने फैमिली आईडी में आय बढ़वाने के लिए समाधान शिविर में आया है। उसने अपने दस्तावेज यहां पर दिखाए। अधिकारियों ने कहा कि वे अपने मकान की नवीनतम फोटो ले कर आए , ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसके बाद नियमानुसार समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।


- सौथा निवासी बलदेवा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपनी जमीन संबंधी विवाद को लेकर जिला कष्ट निवारण समिति में आवेदन किया था। मामले में एसडीएम गुहला को जांच के आदेश दिए गए थे और 20 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। इसके बाद लोकायुक्त द्वारा गांव की निशानदेही कराने के निर्देश भी जारी किए गए। उसके द्वारा लगाई आरटीआई वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उपायुक्त ने डीएसपी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

----------
शिकायतों पर फील्ड वेरिफिकेशन करें : डीसी
डीसी अपराजिता ने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य करें तथा संबंधित शिकायतकर्ता को लिखित रूप में शिकायत के संदर्भ में अवगत करवाएं।

बलदेवा

बलदेवा

बलदेवा

बलदेवा

बलदेवा

बलदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed