फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dc, flood, kaithal, haryana

डीसी ने लिया बाढ़ राहत कार्यों का जायजा

Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
dc, flood, kaithal, haryana
डीसी - फोटो : ब्यूरो
कैथल। डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने वीरवार को अधिकारियों के साथ मिलकर जिले में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घग्गर नदी पर चल रहे बाढ़ राहत कार्यों के बारे में मौके पर जाकर जानकारी हासिल की। वहीं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। जिले में बाढ़ बचाव के दो कार्यों पर एक करोड़ 12 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए गए हैं तथा 94 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि से दो अन्य कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त कसौली गांव में घग्गर नदी के 900 फुट हिस्से की स्टोन पीचिंग के कार्य पर एक करोड़ 4 लाख 17 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसे 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्यशाला में बाढ़ बचाव उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी के साथ एसपी सुमित कुमार, एडीसी जितेंद्र कुमार, एक्सईएन सिंचाई विभाग रवि शंकर मित्तल तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सर्व प्रथम सिंचाई विभाग की कार्यशाला में बाढ़ बचाव उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनके रख-रखाव के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीसी अधिकारियों की टीम के साथ उरलाना-खरकां में घग्गर नदी पर किए गए बाढ़ बचाव प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने बुर्जी नंबर 47180 से 47450 के मध्य नवनिर्मित तीन स्टोन स्टडस का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी हासिल की। इन स्टोन स्टडस के निर्माण पर 52 लाख 65 हजार रुपए की धनराशि खर्च की गई है।


घग्गर नदी की बुर्जी नंबर 47180 से 47480 तक स्टोन पीचिंग की गई है, जिस पर 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त घग्गर नदी पर दो कार्य जारी हैं, जिन्हें 31 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इनमें बुर्जी नंबर 122700 से 124000 तक 80 लाख रुपए की लागत से स्टोन पीचिंग तथा पुरानी घग्गर क्रीक डे्रन की बुर्जी नंबर 56730 से 76730 तक 14 लाख 33 हजार रुपए की धनराशि से दो पुलों का निर्माण तथा मिट्टी निकालना शामिल हैं।

कैथल जिला में बाढ़ बचाव हेतू कसौली गांव में घग्गर नदी पर 900 फीट स्टोन पीचिंग का कार्य सरकार द्वारा मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed