{"_id":"69cad57b958edf66c30e1c5a","slug":"dc-aparajita-inspected-pundri-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-876297-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीसी अपराजिता ने पूंडरी मंडी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीसी अपराजिता ने पूंडरी मंडी का किया निरीक्षण
Tue, 31 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीसी अपराजिता ने सोमवार दोपहर बाद पूंडरी अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद सीजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंडी में अनावश्यक खड़े वाहनों को हटाने, साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और शौचालयों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। सबसे पहले उन्होंने मंडी के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और वाहनों की आवाजाही के अनुरूप कैमरों की सही दिशा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कैमरों को चालू हालत में रखने पर भी जोर दिया।
इसके बाद डीसी मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने अटल कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई, गैस की उपलब्धता और भोजन बनाने में उपयोग हो रहे बर्तनों की स्थिति का जायजा लिया और स्वच्छता पर निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में उपलब्ध कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी इनपुट और किसानों के बायोमीट्रिक के लिए लगी मशीनों की भी जांच की। इसके बाद डीसी ने पैदल ही मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एंट्री के लिए निर्देश जारी
कैथल। डीसी अपराजिता ने सोमवार को राजौंद खंड के गांव नीमवाला में रबी फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। पटवारियों को एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही इस कार्य को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए।
डीसी सोमवार दोपहर बाद गांव नीमवाला के खेतों में पहुंचीं। जहां नायब तहसीलदार राजौंद स्नेहा की अगुवाई में पटवारियों द्वारा किए जा रहे डिजिटल सर्वे की पूरी प्रक्रिया को समझा। डीसी पहले एक बरसीम के खेत में पहुंचीं। जहां उन्होंने उसी एकड़ में खड़े होकर खेत में फसल की एंट्री दर्ज की। इसके बाद उन्होंने एक गेहूं के खेत में जाकर एंट्री करवाई। इस दौरान रेंज सहित अन्य तकनीकी दिक्कतों के बारे में भी जानकारी हासिल की। संवाद
डीसी ने खेत में खड़ी फसल की फोटो को एप पर अपलोड कर एंट्री दर्ज की। डिजिटल सर्वे में किल्ला नंबर को सीजरा से मिलान किया। अधिकारी पटवारियों से प्रतिदिन सर्वे रिपोर्ट लें। जहां इसका काम ज्यादा लंबित है, वहां अधिक संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति करके काम को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार स्नेहा सहित अन्य संबंधित पटवारी मौके पर मौजूद रहे।