{"_id":"68239dbf5ac8e924fe0833b9","slug":"daughters-top-the-cbse-board-exams-results-of-sons-also-improved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646168-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीबीएसई में बेटियां अव्वल बेटों का भी परिणाम सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीबीएसई में बेटियां अव्वल बेटों का भी परिणाम सुधरा
Wed, 14 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। इस बार भी बेटों की अपेक्षा बेटियों ने परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। हालांकि बेटे भी कमतर नहीं रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले बेटों ने भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। इससे पहले परीक्षा परिणाम आने की सूचना पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
इस बार कैथल जिले में सीबीएसई बोर्ड की ओर से 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 12वीं कक्षा के करीब 7050 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इसमें करीब छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 10वीं में लगभग 5300 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें से 4800 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया। परीक्षा परिणाम देखने के बाद बच्चों ने एक दूसरे को व स्टॉफ सदस्यों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। अध्यापकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
पिछली बार यह था परिणाम
सीबीएसई का वर्ष 2023 में कक्षा 10वीं में लगभग 5179 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 5156 बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। वहीं 12वीं में लगभग 4299 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 4267 बच्चों ने परीक्षा पास की थी।