फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters are society's invaluable treasure: Dr. Sandeep Singh

बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर : डॉ. संदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Daughters are society's invaluable treasure: Dr. Sandeep Singh
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
राजौंद। गांव नंदकर्ण माजरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सीएचओ सिमरण व एएनएम कृष्णा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक करना और बेटियों के महत्व को समाज में स्थापित करना रहा। डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेटियों को समान अवसर प्रदान करें और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं व युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed