फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Data of 7.39 lakh voters digitized.

Kaithal News: 7.39 लाख मतदाताओं का डाटा किया डिजिटलाइज्ड

Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Data of 7.39 lakh voters digitized.
कैथल। जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 807 मतदान केंद्रों पर कुल 8 लाख 28 हजार 255 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 7 लाख 39 हजार 269 मतदाताओं का डाटा सफलतापूर्वक डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। वर्तमान में 1376 गणना प्रपत्र जमा होना शेष हैं। डीसी ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे 14 जुलाई तक अपने-अपने बीएलओ के पास गणना प्रपत्र अवश्य जमा करवाएं।
विज्ञापन

डीसी अपराजिता ने बताया कि शेष 87 हजार 610 मतदाता अनुपस्थित, मृत अथवा स्थानांतरित श्रेणी में शामिल हैं, जिनका सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य शुद्ध एवं अपडेट मतदाता सूची तैयार करना है, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीसी ने बीएलओ को भी निर्देश दिए कि वे लंबित प्रपत्रों को शीघ्र जमा कराने के लिए संबंधित मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करें और अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने बताया कि कलायत और पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के 199 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 93 हजार 840 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 75 हजार 306 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड किया जा चुका है तथा यहां केवल 76 गणना प्रपत्र लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कलायत विधानसभा क्षेत्र के 209 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 14 हजार 657 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के 184 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 94 हजार 11 मतदाताओं का शत-प्रतिशत डाटा डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में 209 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 14 हजार 657 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1300 गणना प्रपत्र अभी लंबित हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित मतदाताओं से 14 जुलाई तक अपने बीएलओ के पास गणना प्रपत्र जमा कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed