फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dand area seel to corona possitive

कोरोना पॉजिटीव पाए जाने वाले एरिया को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dand area seel to corona possitive
ढांड। कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर कालोनी गली नं. 3 ढांड में पिता पुत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एरिया को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर घर पर निगरानी रखी जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड के चिकित्सक डा. राकी ने बताया कि विभाग की ओर से दो टीमें बनाकर प्रत्येक घर में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि सीएमओ के दिशा निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। चिकित्सक ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा उक्त एरिया को सैनिटाइज करवा दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed