फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   daily between 15 to 20 patient reached in care center

उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर में सवा महीने में इलाज के लिए पहुंच चुके 175 के करीब मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
daily between 15 to 20 patient reached in care center
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। कोविड से ठीक होने के बाद मरीजों में कई अन्य प्रकार के प्रभाव दिख रहे हैं। किसी को कमजोरी की शिकायत है तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर की शुरुआत 24 मई को की गई। शुरुआत से लेकर अब तक सेंटर में करीब 175 व्यक्ति इलाज करवाने के लिए पहुंच चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मई के अंतिम और जून माह के प्रथम सप्ताह में तो रोजाना 15 से 20 व्यक्ति इलाज के लिए सेंटर में पहुंचे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 3 से 4 रह गई है। जिस प्रकार कोरोना संक्रमण का प्रभाव जिले में कम हुआ है, उसके साथ-साथ पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। -संवाद
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत और शरीर में थकावट से संबंधित दिक्कतें ज्यादा
जो मरीज उमंग सेंटर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, उनमें से ज्यादातर को या तो सांस लेने में दिक्कत है या फिर शरीर में थकावट से संबंधित समस्या है। ऐसे में मरीजों को सेंटर में फिजियोथेरेपी, योग, अभ्यास और खानपान से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तनाव से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। मरीजों को बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, कैल्शियम और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाली दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. विनीष मदान ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए सेंटर में पर्याप्त स्टाफ है। कुछ आठ सदस्यों में स्टाफ में एमबीबीएस डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट, आयुर्वेद चिकित्सक, मनोचिकित्सक, योग प्रशिक्षक और अन्य सदस्य शामिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि विभाग के पास पोस्ट कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां और संसाधन उपलब्ध हैं। तीन अलग-अलग कक्षों में मरीजों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
केस 1
सेक्टर 19 निवासी 28 वर्षीय मोनिका वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के बाद उसे पैरों में दिक्कत और थकावट ज्यादा रहती है। पहले की तरह स्टेमिना भी नहीं रहा है। इस समय वे फल, विटामिन सी और अन्य दवाइयां खाकर पहले की तरह स्टेमिना मजबूत करने के प्रयास कर रही हैं।

केस 2
अंबाला रोड निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र ने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद शरीर में थकावट ज्यादा रहती है। किसी काम को करते समय थकावट जल्दी होती है। रात को भी जल्दी सोना पड़ता है। ज्यादा घूम फिर भी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed