{"_id":"6688964700e2c66d700e5606","slug":"d-plan-will-cost-rs-1561-crore-dr-gupta-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424801-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-प्लान में खर्च होंगे 15.61 करोड़ : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-प्लान में खर्च होंगे 15.61 करोड़ : डॉ. गुप्ता
Sat, 06 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान कैथल में डी-प्लान के तहत 15.61 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस प्लान में ग्रामीण क्षेत्र में 11 करोड़ 79 लाख रुपये के और शहरी क्षेत्र में तीन करोड़ 81 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाने शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल 2023-24 में डी-प्लान के तहत करीब पांच करोड़ 14 लाख रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए गए हैं। इसके तहत 91 विकास कार्यों में से 55 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, 25 पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व गुणवत्ता के आधार पर इस राशि को विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाए। सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाए। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आया हुआ पैसा लैप्स नहीं होना चाहिए। इसके लिए विधायक, सांसद, चेयरमैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से उनके द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची मांग ली जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के काम अधिक से अधिक करवाए जाने चाहिए, ताकि सभी वर्गों को इनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक लीला राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला प्रशासन की और से डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान आदि मौजूद रहे। संवाद