{"_id":"60635fba8ebc3e8d2a115568","slug":"d-kaithal-news-knl65705346","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवन में राजकीय कन्या विद्यालय के पास मिला व्यक्ति का शव, परिजनों हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवन में राजकीय कन्या विद्यालय के पास मिला व्यक्ति का शव, परिजनों हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
सोमवार देर रात सीवन में राजकीय कन्या विद्यालय के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से एक परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
सीवन निवासी मृतक के भाई अजय ने बताया कि उसका भाई प्रवीन गांव रसुलपुर में चिकन कॉर्नर चलाता था। वह रोजाना शाम को काम खत्म कर घर आता था। सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन भी नहीं मिला। इसके बाद देर रात उन्हें सूचना मिली कि उसका भाई सड़क पर पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो उसका भाई बेहोशी की अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उसके भाई की किसी व्यक्ति द्वारा हत्या की गई है। प्रवीन अपने परिवार में पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया। होली पर्व के दिन हुई अनहोनी से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना अनुसार धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।