फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

15 लाख रुपये रंगदारी मांगने व जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
d
दुकानदार से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी जिला जींद का और दूसरा भिवानी का रहने वाला है। रिमांड पर चल रहे कुख्यात आरोपी बिन्नी कलायत व उसके साथी राजेश बात्ता से पूछताछ में दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए सीआईए-1 पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कलायत स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के मालिक पर 16 फरवरी को कार में सवार अज्ञात आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली दाग दी थी। इसमें वह बाल-बाल बच गया था। पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार इससे पहले उसके पास फोन करके एक व्यक्ति द्वारा खुद को प्रवीन उर्फ बिन्नी गिरोह का सदस्य राजू बात्ता बताकर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि रंगदारी मांगने से पहले गिरोह का एक व्यक्ति जेल में बंद कुख्यात आरोपी बिन्नी के लिए दुकानदार को धमकी देकर दो बार कपड़े भी ले जा चुका था। पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपी प्रवीन उर्फ बिन्नी व राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया था। 18 फरवरी को उनका 23 फरवरी तक 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिन्नी द्वारा जेल से बात करने के लिए रजिस्ट्रड करवाया गया अपने पिता का फोन बिन्नी के एक दोस्त के पास था। जिससे बिन्नी फोन करके गिरोह के इस सदस्य के जरिये आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संदेश पहुंचा रहा था। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह, एसआई राजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल रघुबीर सिंह व एचसी तरसेम कुमार की टीम द्वारा बिन्नी से फोन के जरिये संदेश प्राप्त करने वाले आरोपी व बिन्नी के लिए दुकानदार से कपड़े ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed