{"_id":"60241d7a8ebc3ee97631564e","slug":"d-kaithal-news-knl60609736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड परिसर में एंट्री के लिए अब दिखाना पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड परिसर में एंट्री के लिए अब दिखाना पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाने को लेकर रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। अब बस स्टैंड परिसर में बिना जांच पड़ताल के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। मुख्य द्वार पर दो चैक पोस्ट लगाए गए हैं। यहां पहले वाहनों की जांच की जाएगी, इसके बाद प्रवेश दिया जाएगा। चेकिंग में विभाग की तरफ से आठ रोडवेज कर्मचारी व दो होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जो दिनभर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर प्राइवेट वाहनों को प्रवेश नहीं होने देगे। केवल एमरजेंसी लोगों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में पहले बिना किसी अनुमति के निजी वाहन चालक अपने चहेतों को छोड़ने के लिए वाहनों को अंदर लेकर जाते थे। कई वाहन चालक अपने वाहनों को बीच रास्ते में ही रोक देते थे। जिस कारण रोडवेज कर्मचारियों को बूथों पर बस लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से रोडवेज कर्मचारियों ने मांग थी कि मुख्य द्वार पर चैक पोस्ट लगाया जाए, ताकि बसों को आगे पीछे करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ये रहेंगे नियम
रोडवेज कर्मचारियों को भी निजी वाहनों को पार्किंग में खड़ा करना होगा। गाड़ी पार्किंग में न लगाने वाले कर्मचारियों पर जुर्माना किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को रोडवेज जीएम ने पार्किंग में गाड़ी लगाने के आदेश जारी किए हैं। प्राइवेट वाहन को भी अंदर लाने में जुर्माना होगा।
बसों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा को लेकर लिया फैसला
जीएम अजय गर्ग ने कहा कि चेक पोस्ट रोडवेज बसों की सुरक्षा को देखते हुए बनाए गए हैं। वहीं बस स्टैंड और वर्कशाप के गेटों पर कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया है। निजी वाहनों की बस स्टैंड के अंदर जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है और वर्कशाप के अंदर जाने की भी अंजान व्यक्ति की एंट्री नहीं है।