फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

सांसद नायब सैनी की गाड़ी के आगे अड़े युवा किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
d
सांसद नायब सैनी को रविवार शाम को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के बाहर युवा किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस सुरक्षा के बावजूद युवा किसान सांसद की गाड़ी के आगे अड़ गए और सांसद को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत व धक्का-मुक्की के बीच किसानों को हटाया। इस दौरान एक युवक के बाजू में चोट भी लगी है। सांसद के जाने के बाद किसानों ने पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर की गाड़ी को भी घेर लिया और नारेबाजी की। युवकों ने गाड़ी पर जमकर मुक्के बरसाए।
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी रविवार शाम को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बजट को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे। जिसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह गिल, बिटू देवबन, सुनील सहारण खरकपांडवा, दीप बालू, मनजीत करोड़ा, मनोज कुमार व अन्य युवा किसानों को लग गई। करीब दर्जन भर किसान वहां एकत्रित हो गए। बाद में होशियार गिल भी पहुंच गए। पुलिस द्वारा पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने गेट पर ही किसानों को रोक लिया। डीएसपी राज सिंह, तहसीलदार सुदेश मेहरा की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जब तक सांसद बाहर नहीं आए, तब तक युवा किसान नारेबाजी करते रहे। इसके बाद जैसे ही सांसद की गाड़ी आई, उसी समय किसानों ने नारेबाजी करते हुए गाड़ी का घेराव शुरू कर दिया। गाड़ी के आगे अड़कर सांसद को काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस के साथ इस दौरान किसानों की जमकर धक्का-मुक्की हुई और बिट्टू देवबन नामक युवक को कंधे में चोट भी लगी बताई जा रही है। पुलिस ने दर्जन भर युवा किसानों मनजीत करोड़ा, होशियार गिल प्यौदा व अन्य को साइड में कर दिया और सांसद के काफिले की गाड़ियां निकली।
विज्ञापन

इसके बाद जब पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर अपनी गाड़ी लेकर आए तो होशियार गिल ने उनकी गाड़ी के आगे नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने गाड़ी को भी घेर लिया और कइयों ने इस पर जमकर मुक्के बरसाए। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह उनकी गाड़ी को भी निकलवाया। इसके बाद होशियार सिंह गिल, मनजीत करोड़ा व अन्य ने कहा कि वे सांसद ने तीनों कृषि कानूनों के संबंध में बातचीत करना चाहते थे कि इनमें ऐसा क्या है कि सरकार इन्हें लागू कर रही है। लेकिन सांसद ने उनकी एक मिनट भी बात नहीं सुनीं और उनके एक साथी को चोट भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed