फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cylinder crisis affects mid-day meal scheme

Kaithal News: सिलिंडर संकट से मिड-डे-मील व्यवस्था प्रभावित

Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cylinder crisis affects mid-day meal scheme
कलायत। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर की समय पर आपूर्ति न होने से मिड-डे-मील तैयार करने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। आवश्यकतानुसार सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण बच्चों के लिए भोजन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कर्मचारी मीनाक्षी शर्मा के अनुसार, गैस सिलिंडर की कमी के कारण बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। वहीं, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत के प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के भोजनालय में बुधवार को गैस सिलिंडर समाप्त हो गया, जबकि अगला सिलेंडर शुक्रवार को मिलने की संभावना है। ऐसे में दो दिनों तक बच्चों के लिए भोजन तैयार करना स्कूल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक, कैथल द्वारा गैस कंपनियों के बिक्री अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed