फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   currency, new notes, bank, people, atm, kaithal

बैंकों में भीड़ घटी, एटीएम पर लग रही लाइनें

Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
currency, new notes, bank, people, atm, kaithal
लोगों की परेशानी नहीं हो रही कम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के फैसले के बाद से लेकर 21 नवंबर तक जिले में लोगों ने करीब 1 हजार 50 करोड़ रुपये बैंकों में जमा करवाए हैं। लेकिन अब जमा करवाने वालों की लाइनें कम हो गई हैं। सोमवार को अधिकतर बैंकों में ज्यादा भीड़ नहीं थीं, लेकिन एटीएम के बाहर लाइनें लगी हुई थीं। जिले में करीब 127 एटीएम में से अधिकतर में नकदी मिलने में परेशानी आ रही है। सोमवार को 500 के नए नोटों की करेंसी बैंकों में पहुंच गई। लेकिन काफी कम मात्रा में होने के कारण इसे कुछ ही लोगों में वितरित किया गया।
विज्ञापन

लीड बैंक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 8 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक करीब 1050 करोड़ रुपये की राशि बैंकों में जमा हुई है। वहीं लगभग 140 करोड़ रुपये की राशि लोगों द्वारा बदलवाई गई है। अब नोट बदलवाने के लिए आ रहे लोगों की भीड़ कम हो चली है। कई दिनों तक प्रति दिन 100 करोड़ के आस-पास जमा होने के बाद सोमवार को 50 से 55 करोड़ रुपये की राशि जमा हो सकी। आने वाले दिनों में जमा करवाने वाली रकम में ओर कमी आएगी।
विज्ञापन


500 के नोट बैंकों में पहुंचे
नई करेंसी के 500 के नोट बैंकों में पहुंच गए हैं। जिससे बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं में नकदी की किल्लत दूर होने की उम्मीद जगी है। बैंक अधिकारियों ने नई 500 की करेंसी को एटीएम के लिए भेज दिया। ताकि बैंकों में भीड़ कम हो सके। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया की 500 के नोट आने से लोगों की दिक्कतें कम होगी। लंबी लाइनों से निजात मिलेगी। अब भीड़ दो जगह बंट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डाकघर में हुई 50 लाख की राशि
अन्य दिनों की तरह सोमवार को डाकघर में भी नोट बदलवाने का कार्य जारी रहा। डाकघर में भी सुबह से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पोस्टमास्टर विजय सिंगला ने बताया कि सोमवार को 20 लाख रुपये की राशि को बदला गया। जबकि इसमें 50 लाख की राशि जमा हुई।

एटीएम से नहीं मिली नकदी
एटीएम से लोगों को राहत की उम्मीद है। लेकिन एटीएम के माध्यम से अभी नकदी की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। रविवार रात को भी कई एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। वहीं सोमवार को दोपहर बाद तक अधिकतर एटीएम बंद रहे। दोपहर बाद कई एटीएम में नकदी पहुंचने के बाद लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

सरकार ने राहत तो दी, लेकिन नहीं मिल रही बैंकों से नकदी
बैंक में नकदी निकलवाने के लिए आए बुजुर्ग रामकेश ने बताया कि वह विवाह के लिए राशि निकलवाने के लिए आया था। बैंक कर्मचारी ढाई लाख की बजाए महज 50 हजार रुपये दे रहे हैं। इससे कैसे काम चलेगा? बैंक कर्मचारी नकदी कम होने की बात कह रहे हैं।

राजौंद में बनी हुई है परेशानी, तीन दिनों से नहीं आ रही नकदी
 500 का नोट न आने से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। कुछ तो बैंकों में कैश ही नहीं है। अगर किसी बैंक में कैश आता भी है तो वह 2000 के नोट दे रहे है। जिससे लोगों के लिए 2000 के नोट के छूटे न मिलने से लोगों को और भी परेशानी हो रही है। अपने हाथ में 2000 का नोट होने के बावजूद भी लोगों को सामान नहीं मिल रहा। जिससे लोग दर-दर भटकने को विवश होकर रह गए है। राजौंद ओबीसी बैंक में तीसरे दिन भी कैश नहीं आया। जिससे उपभोक्ता खाली ही लौटने को मजबूर हुए। शाखा प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि उन्होंने 60 लाख के लगभग लोगों का पैसा जमा किया है लेकिन कैश न होने के कारण लोगों के नोट नही बदले जा सके। पीएनबी मैनेजर आरडी गोयल ने बताया कि 28 लाख रुपये जमा किया है और 5 लाख रुपये लोगों को बदल कर दिए। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक राजबीर राणा ने बताया कि 50 लाख रुपये जमा किया है। विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा ने बताया कि 20 नवंबर तक 12 लाख 51 हजार 981 रुपये जमा किए है।


किसानों ने जताया रोष
द कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक व पैक्सों में 500 व 1000 के नोट बंद करके किसानों की समस्या को और बढ़ा दिया है। इस समय किसानों की फसल बिजाई का काम चल रहा है। ऊपर से किसान कुछ समय पहले ही धान की फसल समेट कर खाली हुए हैं और इस समय किसानों को खाद व बीज की सख्त जरूरत होती है। सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट लेने से पैक्सों को मना कर दिया गया है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पैक्सों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed