फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, girls perform, people enjoy, kaithal

जम कर थिरकी छात्राएं

Fri, 28 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 28 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
cultural programme, girls perform, people enjoy, kaithal
प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलायत के श्री कपिल मुनि महिला कालेज में पांच दिनों से चल रहे मेरी बेटी मेरा गौरव पर्व उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्राओं में अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन, एकल नृत्य, ग्रुप डांस, कविता, एकांकी व वेस्ट मटेरियल से बनाई गई अपनी कृतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित करने के साथ की। कार्यक्रम के अध्यक्ष एन शर्मा ने कहा कि छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा है। कालेज का मंच एक ऐसा मंच होता है जिसमें प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूर्ण अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलों में भी बराबर का हिस्सा लेना चाहिए। गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा द्वारा दिल की गहराईयों से गाए गए, मत ना मारै मैने कोख में दुनियादारी देखण दयो, गीत का श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया व प्रस्तुति के बाद देर तक हाल तालियों की गूंज से गूंजता रहा। इसी तरह से बीकाम अंतिम वर्ष की छात्रा रश्मि द्वारा आतंकवाद पर भारत की चुनौती देते हुई कविता का छात्राओं ने तालियों से जम कर स्वागत किया।
विज्ञापन


गायन प्रतियोगिता में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा वकाला को प्रथम, पूजा को द्वितीय व पूजा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्किट व एकांकी प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए बाजी मारी। कविता प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा रश्मि ने अपनी मौलिक कविता से जम कर तालियां बटोरी व प्रथम स्थान हासिल किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की ही छात्रा पूजा ने दूसरा स्थान पाया। नृत्य प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा सोनिया को एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल हुआ। काजोल व मंजू की जोड़ी को दूसरा व रिंपी रीना की जोड़ी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। ग्रुप डांस में डिंपल एवं प्रभजोत की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणवी सोलो डांस में बीए प्रथम वर्ष की शालू ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल बेस्ट मैटिरियल से बनाई गई कलाकृति में प्रिया व हेमलता को प्रथम, निगम व मोनिका को दूसरा तथा ऊषा व परमजीत की जोड़ी को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डा.सुरेश अत्रेय ने छात्राओं की प्रस्तुतियों पर बधाई देते हुए कहा कालेज में बेहतरीन प्रतिभा को देख कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विजयी रही छात्राओं को पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed