{"_id":"6931e2d861ace8068c0301fc","slug":"csip-and-clerk-found-absent-during-inspection-kaithal-news-c-18-1-knl1004-794776-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निरीक्षण में सीएसआईप और क्लर्क मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निरीक्षण में सीएसआईप और क्लर्क मिले गैरहाजिर
Fri, 05 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा वीरवार को अचानक नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही अधिकारी-कर्मचारी सतर्क दिखाई दिए। नगर आयुक्त ने एक-एक कर सभी कमरों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) सुंदर सिंह और क्लर्क वीरेंद्र अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को दोनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्रवाई की खबर कार्यालय में तेजी से फैली, जिससे अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप का माहौल बन गया।
कार्यालय में कार्य करवाने आए शहरवासियों ने कहा कि कई बार कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिलते, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। समय पर उपस्थित न होना उनकी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही दर्शाता है। लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाना आवश्यक है। नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएसआई और क्लर्क अनुपस्थित पाए गए। नियमानुसार दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा।